भाजपा के झारखंड बंद के आह्वान पर नया मोड़ चौराहा जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
जाम के कारण लगा कतार | Prabhat Khabar Network
छात्रों पर कथित बर्बरता के विरोध में भाजपा के झारखंड बंद का कुजू में व्यापक असर, नया मोड़ चौराहा जाम होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
कुजू. छात्रों के साथ कथित बर्बरता के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद का मंगलवार को कुजू में व्यापक असर देखने को मिला. बंद के समर्थन में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नया मोड़ चौराहा को जाम कर दिया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सरकार की नीतियों का विरोध किया.
जाम से प्रभावित रहे राहगीर
चौराहा जाम होने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. यातायात प्रभावित होने से राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों जाम में फंसे रहे.
लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाने कोशिश
भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज दबाने के लिए सरकार द्वारा जिस तरह की कार्रवाई की गई, वह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है. इसी के विरोध में पार्टी ने झारखंड बंद का आह्वान किया है. नेताओं ने सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और उनके साथ न्याय करने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










