संयुक्त किसान मोर्चा का केंद्र की नीतियों के विरोध में सड़क जाम
सड़क जाम करते मोर्चा के लोग | Prabhat Khabar Network
गिद्दी में संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र की नीतियों के विरोध में सड़क जाम किया। चार श्रम कोड रद्द करने सहित कई मांगों को लेकर किया गया प्रदर्शन।
गिद्दी. चार श्रम कोड रद्द करने सहित अन्य मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सोमवार को गिद्दी सी ट्रेकर स्टैंड के नजदीक गिद्दी-नयामोड़ मार्ग को लगभग दो घंटे तक जाम किया. इससे वाहनों की लंबी कतारे लग गयी. सड़क जाम 10 बजे हटा.
संयुक्त किसान मोर्चा के कई लोग सुबह आठ बजे सड़क जाम कर दिया. इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा के राजेंद्र गोप, आरडी मांझी, नेमन यादव, शहीद अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियां मजदूर व किसान विरोधी है.
वक्ताओं ने चार श्रम कोड को रद्द करने, जी राम जी को बंद कर मनरेगा को फिर से चालू करने, दमनकारी कानूनों को वापस लेने की मांग की. वक्ताओं ने कहा कि यह राष्ट्र स्तर पर सांकेतिक आंदोलन किया गया है.
केंद्र सरकार हमारी मांगों पर विचार नहीं करेगा, तो इसके विरोध में आंदोलन तेज किया जायेगा. सड़क जाम में जगरनाथ तुरी, भुवनेश्वर महतो, रामकिशुन मुर्मू, गणेश भुइयां, कौलेश्वर भुइयां, मथुरा महतो, हकीम अंसारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रंजीत सिंह
रंजीत सिंह वर्ष 2004 से निरंतर प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. गिद्दी क्षेत्र में राजनीति, समाज, शिक्षा, क्षेत्रीय घटनाओं तथा जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. समाचार संकलन के माध्यम से जनसरोकार के विषयों को प्रभावी रूप से सामने लाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










