पतरातू में डिग्री कॉलेज की राह में भूमि बनी बाधा, विधानसभा में विधायक ने उठाया मुद्दा

Updated:
विज्ञापन

विधायक रोशन लाल चौधरी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

पतरातू में डिग्री कॉलेज की स्थापना के लिए जमीन की समस्या बनी बाधा. बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने विधानसभा में सरकार से जल्द भूमि उपलब्ध कराने की मांग की.

विज्ञापन

पतरातू. पतरातू प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने झारखंड विधानसभा में तारांकित प्रश्न के जरिए सरकार से पतरातू में उच्च शिक्षा की सुविधा विकसित करने और डिग्री कॉलेज की स्थापना की दिशा में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी.

तेजी से विकसित हो रहा पतरातू

विधायक ने विधानसभा में कहा कि पतरातू तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक क्षेत्र है. क्षेत्र में आबादी के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ रही है. इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर डिग्री कॉलेज की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है.

पहले चिन्हित जमीन जांच में मिली अनुपयुक्त

सरकार के जवाब के अनुसार पतरातू प्रखंड में पीटीपीएस कॉलेज पतरातू, जुबली कॉलेज भुरकुंडा और जेएम कॉलेज भुरकुंडा संचालित हैं. वहीं पतरातू में राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान की स्थापना के लिए 5.37 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी चल रही है. डिग्री कॉलेज के लिए मौजा हेसला में पीटीपीएस द्वारा अधिग्रहित 5.37 एकड़ भूमि को चिन्हित किया गया था. हालांकि जांच के बाद यह जमीन महाविद्यालय की स्थापना के लिए उपयुक्त नहीं पाई गई. इसके बाद सरकार की ओर से 28 जुलाई 2026 को पत्रांक-723 के माध्यम से पुनः उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है.

जल्द भूमि उपलब्ध कराने की मांग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि डिग्री कॉलेज की स्थापना पतरातू और आसपास के क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों की जरूरत है. स्थानीय स्तर पर कॉलेज खुलने से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की परेशानी से राहत मिलेगी. उन्होंने सरकार से मांग की कि उपयुक्त भूमि का शीघ्र चयन कर डिग्री कॉलेज स्थापना की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए. विधायक ने कहा कि पतरातू के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा अपने क्षेत्र में ही मिले, इसके लिए वे विधानसभा में इस मुद्दे को लगातार उठाते रहेंगे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola