30 वर्षों से लंबित जमीन की रसीद की समस्या का जनता दरबार में हुआ समाधान

विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय पहुंचे गंगाराम | Prabhat Khabar Network

रामगढ़ के जनता दरबार में 30 वर्षों से लंबित जमीन की रसीद की समस्या का त्वरित समाधान किया गया. उपायुक्त ने अधिकारियों को संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए.

विज्ञापन

रामगढ़. जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक सप्ताह आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय जनता दरबार का सकारात्मक परिणाम सामने आया. जनता दरबार में प्राप्त एक आवेदन पर कार्रवाई करते हुए लगभग 30 वर्षों से लंबित जमीन की रसीद नहीं कट पाने की समस्या का समाधान किया गया.

गोला प्रखंड अंतर्गत दभातु पंचायत के कोचलाटांड़ निवासी गंगा साव ने जनता दरबार में उपायुक्त को उक्त समस्या को लेकर आवेदन दिया था. मामले को उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का शीघ्र निराकरण करने का निर्देश दिया.

रसीद निर्गत होने के बाद श्री साव ने जनता दरबार में पहुंचकर अपनी खुशी जाहिर की. उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना और उनका त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है.

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की समस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता व तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी नागरिक को अपनी जायज समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें.


विज्ञापन
डॉ. सलाउद्दीन

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola