जीटी रोड पार करने के दौरान वाहन की चपेट में आया युवक, मौत

Updated:
विज्ञापन

चौपारण के जीटी रोड पिपरा के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बरही भेज दिया है.

विज्ञापन

चौपारण (हजारीबाग): चौपारण थाना क्षेत्र के जीटी रोड पिपरा के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान पिपरा गांव निवासी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से घर से बाहर निकला था. इसी दौरान जीटी रोड पार करने के क्रम वह तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया.

हादसा इतना गंभीर था कि युवक की घटनास्थल पर पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. मामले की सूचना मिलने की मौके पर पुलिस भी पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बरही भेजा. इधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- जेपीएससी घोटालाः टीडीपीएल के चयन के लिए किस-किस ने की पैरवी, सीआईडी को उनकी तलाश


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola