GT रोड पर रफ्तार का कहर! स्कॉर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, खेत में पलटी गाड़ी

Author Reyej|Edited by शुभम राय
Updated:
विज्ञापन

घटना स्थल पर पड़ा शव, व खेत में पलटी गाड़ी. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा के गोरहर में जीटी रोड पर स्कॉर्पियो की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

बरकट्ठा,हजारीबाग: बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के गोरहर गांव में जीटी रोड पर मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, बरही की ओर से आ रही स्कॉर्पियो (नंबर जेएच 10 सीडब्ल्यू 9990) ने सड़क पर साइकिल से जा रहे गोरहर निवासी दुर्गी ठाकुर (62, पिता रामकिशोर ठाकुर) को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई.

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई. स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था और वाहनों की तेज रफ्तार पर चिंता जताते हुए प्रशासन से आवश्यक कार्रवाई की मांग की.

मामले की सूचना मिलने पर गोरहर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


विज्ञापन
Reyej

लेखक के बारे में

By Reyej

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola