SIR पर बड़ा अपडेट: 15 अगस्त को विशेष ग्राम सभा, 24 से शुरू होगी नोटिस की सुनवाई
बैठक में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
चलकुशा प्रखंड में एसआईआर दावा एवं आपत्ति को लेकर बैठक हुई। 15 अगस्त को ग्राम सभा और 24 अगस्त से सुनवाई होगी। बीएलओ और निर्वाचन कर्मियों को निर्देश दिए गए।
चलकुशा,हजारीबाग: प्रखंड मुख्यालय के सभागार में चल रहे एसआईआर में दावा एवं आपत्ति को लेकर बैठक सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निबंधन निर्वाचन पदाधिकारी अमृता सिंह ने की. बैठक में मुख्य निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी रौशमा डुंगडुंग उपस्थित थीं.
बीएलओ और निर्वाचन कर्मियों को दी गई जानकारी
प्रशिक्षण में दावा एवं आपत्ति से संबंधित कार्यों को लेकर बीएलओ सुपरवाइजर, चयनित शिक्षकों एवं निर्वाचन कर्मियों को विस्तार से जानकारी दी गई.
15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा
मुख्य निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी रौशमा डुंगडुंग ने बताया कि 15 अगस्त को सभी पंचायत भवनों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा. सभी बीएलओ संबंधित पंचायत भवनों में नोटिस प्रकाशित करेंगी और लोगों को इसकी जानकारी देंगी.
24 अगस्त से नोटिस की सुनवाई
उन्होंने बताया कि 24 अगस्त से नोटिस की सुनवाई होगी. जिन्हें भी नोटिस भेजा जाएगा, उन्हें 11 दस्तावेजों में से किसी एक दस्तावेज के साथ सत्यापन के लिए उपस्थित होना जरूरी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By इजहार हुसैन
इजहार हुसैन चलकुशा से प्रभात खबर के लिए समाचार संकलन करते हैं. वह प्रभात खबर से 2017 में अपनी स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद जुड़े. वह चलकुशा प्रखंड की समास्याओं को अखबार के माध्यम से उठाने कारण प्रखंड स्तर पर विशेष पहचान बनायी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










