ढोल बजाते हुए फरार आरोपी के घर पहुंची पुलिस, चिपकाया इश्तेहार
विज्ञापन
अभियुक्त के घर इश्तहार तामिला कराते पुलिस अधिकारी. | Prabhat Khabar Network
बरकट्ठा पुलिस ने फरार अभियुक्त विजय पासवान के घर इश्तेहार चिपकाया। एक महीने में हाजिर न होने पर कुर्की वारंट जारी करने की दी चेतावनी। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
विज्ञापन
बरकट्ठा,हजारीबाग: बरकट्ठा के एसआई सुभाष राम ने मंगलवार को फरार अभियुक्त झुरझुरी गांव निवासी विजय पासवान, पिता सकलदेव पासवान के घर पहुंचकर ढोल बजाकर इश्तेहार चिपकाया.
हजारीबाग कोर्ट से जारी हुआ है इश्तेहार
एसआई सुभाष राम ने बताया कि हजारीबाग न्यायालय से अभियुक्त के खिलाफ इश्तेहार निर्गत किया गया है. पुलिस ने अभियुक्त के घर पर इश्तेहार चिपकाते हुए उसे न्यायालय में उपस्थित होने की सूचना दी. पुलिस के अनुसार, यदि अभियुक्त एक माह के भीतर न्यायालय में हाजिर नहीं होता है, तो उसके खिलाफ कुर्की वारंट जारी किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










