VBU में छात्रों की समस्याओं पर NSUI का हल्ला, शिक्षकों की नियुक्ति से लेकर फीस वापसी तक मांग

Updated:
विज्ञापन

एनएसयूआई के छात्र कुलसचिव से मिलते | Prabhat Khabar Network

विनोबा भावे विश्वविद्यालय में शिक्षकों की कमी और अन्य समस्याओं को लेकर NSUI ने कुलसचिव को सौंपा मांग-पत्र, जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय एवं अंगीभूत महाविद्यालयों की शैक्षणिक और आधारभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर एनएसयूआइ हजारीबाग ने कुलसचिव को मांग-पत्र सौंपा.

शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग

एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष अभिषेक राज कुशवाहा ने कहा कि विश्वविद्यालय के कई सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रमों में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. उन्होंने आवश्यकता के अनुसार योग्य गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति कर शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग की. साथ ही नीड बेस्ड शिक्षकों के नाम पर विद्यार्थियों से पूर्व में लिये गये अतिरिक्त शुल्क को वापस करने की मांग की.

बीएड कॉलेजों में शुल्क वसूली की जांच की मांग

एनएसयूआइ ने बीएड कॉलेजों में विद्यार्थियों से कथित अनधिकृत शुल्क वसूली पर रोक लगाने की मांग की. संगठन ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की. विश्वविद्यालय परिसर के जर्जर भवनों की शीघ्र मरम्मत कर विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही.

खेल सुविधाओं को बेहतर करने की मांग

छात्र नेता कृष केसरी ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल सुविधाओं को बेहतर करना जरूरी है. उन्होंने विश्वविद्यालय के खेल मैदान का समतलीकरण और रखरखाव कराने, बास्केटबॉल कोर्ट को खेलने योग्य बनाने तथा वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कराने की मांग की.

मांगें नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी

एनएसयूआइ ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करता है, तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola