VBU में अप्रेंटिसशिप के 111 पदों पर भर्ती, 13 अगस्त तक बदल सकेंगे संस्थान की पसंद
विनोबा भावे विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 13 अगस्त तक अपने संस्थान की प्राथमिकता में बदलाव कर सकते हैं। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय में अप्रेंटिसशिप मैनेजमेंट फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस के तहत 111 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जारी है. द्वितीय मेधा सूची जारी होने से पहले प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को सेवा संस्थान की प्राथमिकता वरीयता फिर से निर्धारित करने का विकल्प दिया गया है.
13 अगस्त तक बदल सकेंगे संस्थान की प्राथमिकता
विश्वविद्यालय के नोडल पदाधिकारी सह विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में अभ्यर्थियों को यह सुविधा दी गयी है. इसके लिए पोर्टल 13 अगस्त तक खुला रहेगा. जिन अभ्यर्थियों को पूर्व में दिये गये संस्थान के प्रेफरेंस में बदलाव करना है, वे 13 अगस्त तक अपना विकल्प बदल सकते हैं. वहीं, पूर्व में दिये गये प्रेफरेंस से संतुष्ट अभ्यर्थियों को किसी तरह का बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है.
जल्द जारी होगी द्वितीय मेधा सूची
डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि 13 अगस्त के बाद रिक्त बची सीटों के विरुद्ध जल्द ही द्वितीय चक्र की मेधा सूची प्रकाशित की जायेगी. इसके बाद रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जायेगी.
तीन सदस्यीय समिति कर रही नियुक्ति प्रक्रिया
अप्रेंटिसशिप नियुक्ति के लिए गठित समिति में समाज विज्ञान की संकायाध्यक्ष डॉ रेणु बोस संयोजक हैं. राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा और सहायक प्राध्यापक डॉ अशोक राम समिति के सदस्य हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










