VBU के छात्रों ने सीखा ई-लाइब्रेरी का इस्तेमाल, ऑनलाइन पढ़ाई और रिसर्च के मिले टिप्स

Updated:
विज्ञापन

विनोवा भावे विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में छात्र | Prabhat Khabar Network

विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान के विद्यार्थियों ने केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण कर ई-संसाधनों के उपयोग और ऑनलाइन अध्ययन सामग्री की जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन

हजारीबाग: विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों ने मंगलवार को गोस्वामी तुलसीदास केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने पुस्तकालय के कंप्यूटर विभाग में करीब एक घंटे तक ई-संसाधनों के उपयोग और अध्ययन सामग्री की खोज के तरीकों की जानकारी ली.

ऑनलाइन अध्ययन सामग्री खोजने की मिली जानकारी

पुस्तकालय के तकनीकी सहायक उमेश मंडल ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री सर्च करने, उपयोगी सामग्री डाउनलोड करने तथा ई-संसाधनों का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल करने की जानकारी दी. राजनीति विज्ञान विभाग के शोधार्थी विकास कुमार यादव, स्वाति कुमारी और चंचल कुमारी वर्मा ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया.

ई-रिसोर्स मेंबरशिप के लिए कराया पंजीकरण

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ई-रिसोर्स मेंबरशिप के लिए पंजीकरण आवेदन भी जमा किया. बताया गया कि राजनीति विज्ञान विभाग के द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी प्रत्येक मंगलवार को केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण करते हैं. इस दौरान विद्यार्थी पुस्तकालय के अलग-अलग संभागों में समय बिताकर उपलब्ध संसाधनों की जानकारी लेते हैं.

सभी विभागों को ई-संसाधनों का लाभ लेने की अपील

केंद्रीय पुस्तकालय के निदेशक डॉ विनोद रंजन के सहयोग से यह भ्रमण आयोजित किया गया. उन्होंने सभी विभागों को केंद्रीय पुस्तकालय के ई-रिसोर्स का लाभ उठाने के लिए पत्र भी भेजा है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola