सिमडेगा में हिंदू नव वर्ष पर भव्य शोभायात्रा, कलश यात्रा और आकर्षक झांकियों ने मोहा मन

शोभायात्रा में कला का प्रदर्शन करते बच्चे. फोटो: प्रभात खबर
Simdega News: सिमडेगा में हिंदू नव वर्ष पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई. कलश यात्रा और आकर्षक झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया. बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. पूरे मार्ग में स्वागत और प्रसाद वितरण हुआ. प्रशासन की मुस्तैदी से कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
सिमडेगा से रविकांत साहू की रिपोर्ट
Simdega News: हिंदू नव वर्ष के पावन अवसर पर झारखंड के सिमडेगा शहर में गुरुवार को भव्य और विशाल शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा की शुरुआत सलडेगा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, महिलाएं, युवक-युवतियां और आम नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए.
कलश यात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र
शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण कलश यात्रा रही. इसमें शामिल कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर आगे-आगे चल रही थीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया. श्रद्धा और अनुशासन के साथ निकाली गई इस यात्रा ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया.
कलश यात्रा में बच्चे और युवक भी शामिल
यात्रा में बच्चों और युवाओं की सहभागिता भी उल्लेखनीय रही. विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं कतारबद्ध होकर चल रहे थे. वहीं, कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सदस्य भी इसमें शामिल हुए. शोभायात्रा में प्रस्तुत की गई राजा विक्रमादित्य की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ती रही.
कलश यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत
शोभायात्रा सलडेगा से निकलकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नीचे बाजार स्थित पेट्रोल पंप तक पहुंची और दोबारा वापस सलडेगा लौट गई. पूरे मार्ग में जगह-जगह लोगों ने यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. समाजसेवियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शरबत, पानी, बिस्कुट और चना की व्यवस्था की गई, जिससे सहभागियों को राहत मिली.
इसे भी पढ़ें: सड़क किनारे पेशाब करना पड़ा भारी, ससुराल आए युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हो गई मौत
सुरक्षा में प्रशासन मुस्तैद
विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. वहीं, गश्ती दल भी लगातार सक्रिय रहा, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ के गिद्दी में नौ दिवसीय महायज्ञ शुरू, रैलीगढ़ा से निकाली गई कलश यात्रा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




