कृषि योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंचायें : डीसी

Updated:
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश देती उपायुक्त | Prabhat Khabar Network

सिमडेगा डीसी ने जिला संचालन समिति की बैठक में कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पारदर्शिता के साथ लाभुकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

सिमडेगा. उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को आत्मा, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना, एग्री क्लीनिक योजना एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन (कृषोन्नति योजना) की जिला संचालन समिति की बैठक हुई.

बैठक में कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के प्रस्तावित एजेंडे पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने और निर्धारित मापदंडों के अनुरूप वास्तविक लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि कृषि योजनाओं का उद्देश्य किसानों को बेहतर अवसर और सुविधाएं उपलब्ध करा कर कृषि क्षेत्र के विकास को गति देना है.

उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को विभागीय दिशा-निर्देशों व वित्तीय नियमों का अक्षरशः पालन करते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया. साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, निर्धारित प्रक्रिया का पालन तथा उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने को कहा. उपायुक्त ने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने और योजनाओं की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में उपविकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, जिला कृषि पदाधिकारी माधुरी टोप्पो, जिला मत्स्य पदाधिकारी सीमा टोप्पो समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Ravikant

लेखक के बारे में

By Ravikant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola