कोलेबिरा पुलिस ने एक क्विंटल गांजा को किया जब्त

विज्ञापन

इनोवा कर एवं जप्त गंज | Prabhat Khabar Network

कोलेबिरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक इनोवा कार से 100 किलो गांजा बरामद किया है। चालक मौके से फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

कोलेबिरा. कोलेबिरा पुलिस ने इनोवा कार से ले जा रहे लगभग एक सौ किलो गांजा जब्त किया. जानकारी के अनुसार कोलेबिरा पुलिस के द्वारा सोमवार शाम वन विभाग चेक नाका के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान कोलेबिरा पुलिस के द्वारा सभी प्रकार के चार पहिए एवं दो पहिया वाहनों की सघन जांच की जा रही थी.

इसी क्रम में एक इनोवा कार चेकिंग स्थल से कुछ दूरी पर रूकी और इनोवा चालक कार को पूरी तरह बंद कर वहां से फरहार हो गया. सुबह होने तक न इनोवा कार चालक ही वापस आया और ना ही उसका मालिक . इसके बाद पुलिस को शक हुआ. पुलिस ने कार के दरवाजे का शीशा तोड़कर खोला तो पाया कार के डिक्की में कुछ पैकेट रखे हुए हैं.

पुलिस के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अनूप कच्छप, बानो सर्किल इंस्पेक्टर भिखारी राम के देखरेख में पैकेट को खोला गया तो उसमें 105 पैकेट गांजा बरामद हुआ. जिसका वजन लगभग एक क्विंटल है. पुलिस ने उक्त कार एवं गांजा को जब्त कर अग्रतार कार्रवाई कर रही है.


विज्ञापन
रथिंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola