छात्रों पर हुए लाठी चार्ज के विरुद्ध भाजपा ने किया सड़क जाम

विज्ञापन

सड़क जाम करते भाजपा कार्यकर्ता एवं विरासत में लिए गए भाजपा कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

रांची में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कोलेबिरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

विज्ञापन

कोलेबिरा. रांची में हुए छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में कोलेबिरा मंडल भाजपा के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 143 को रण बहादुर सिंह चौक कोलेबिरा के समीप कुछ देर के लिए जाम कर दिया गया. सुबह लगभग आठ बजे भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता रण बहादुर सिंह चौक पहुंचे और सड़क को जाम कर दिया.

सड़क जाम हो जाने के कारण जाम स्थल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जिसके कारण वाहन चालकों एवं यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार ने कहा छात्र संगठन के द्वारा झारखंड विधानसभा घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

छात्रों के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से विधानसभा घेराव किया जा रहा था किंतु तानाशाही सरकार हेमंत सोरेन के पुलिसों के द्वारा निर्दोष छात्रों पर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज किया गया. जिस कारण कई छात्र घायल भी हुए. भारतीय जनता पार्टी इसका जोरदार विरोध करती है.

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार राज्य के बेरोजगारों के साथ धोखा कर रही है. यहां के छात्रों की नौकरियां को दूसरे राज्यों को बेचने का काम कर रही है. इधर सड़क जाम की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार दलबल के साथ जाम स्थल पहुंचे और जाम कर्ताओं को जाम हटाने के लिए बात करने लगे किंतु जामकर्ता अड़े रहे. तत्पश्चात थाना प्रभारी में कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाना ले लायी.

भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के बाद सड़क जाम खुल गयी.हालांकि हिरासत में लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को कुछ देर बाद चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.


विज्ञापन
रथिंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola