रामगढ़ में मेडिकल कॉलेज स्थापना की मांग, विधायक ममता देवी ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

फोटो फाइल 30 आर- 10 स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपती विधायक ममता देवी | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ विधायक ममता देवी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी से मुलाकात कर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग की है। जानें पूरी खबर विस्तार से।
रामगढ़: जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर विधायक ममता देवी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा. विधायक ने मंत्री को बताया कि रामगढ़ एक महत्वपूर्ण औद्योगिक व तेजी से विकसित हो रहा जिला है, यहां उच्च स्तरीय चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है.
गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को रांची समेत अन्य शहरों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और आर्थिक दोनों तरह की परेशानी होती है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होने से जिले व आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी.
साथ ही स्थानीय विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा का अवसर मिलेगा, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री से जनहित को देखते हुए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की दिशा में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










