गोला में गजराज का आतंक, हाथियों ने मकई की फसल रौंदी

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल : 30गोला,03- हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त फसल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोला के मगनपुर में हाथियों के झुंड ने किसानों की मकई की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। वन विभाग ने मुआवजे का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

गोला: गोला प्रखंड के मगनपुर स्थित महावीर टोला में बुधवार देर रात हाथियों के एक झुंड ने उत्पात मचाया. हाथियों ने किसानों की खड़ी मकई की फसल को रौंदने के साथ-साथ बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया. घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में दहशत है. ग्रामीणों के अनुसार, हाथियों का झुंड देर रात करीब एक बजे गांव के खेतों में पहुंचा. सुबह होने तक कई खेतों में लगी मकई की फसल को नष्ट कर दिया. ग्रामीणों ने पटाखे फोड़ कर, मशाल जला कर तथा शोर मचा कर हाथियों को भगाने का प्रयास किया.

विज्ञापन

इसके बाद झुंड वापस जंगल की ओर लौट गया. इस दौरान, मंजू देवी, सावित्री देवी, सुरेंद्र महतो, तुनेश्वर महतो की मकई की फसल को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाया. किसानों ने बताया कि महीनों की मेहनत एक ही रात में बर्बाद हो गयी. इससे उन्हें भारी आर्थिक क्षति हुई है. घटना की सूचना मिलने पर वनरक्षी दीपक कुमार दास मौके पर पहुंचे और प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया.

उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि नियमानुसार क्षतिपूर्ति मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों की गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की. ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से हाथियों से सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola