रामगढ़ जा रहे 14 चक्का ट्रक में लगी आग, 12 चक्के और सीमेंट जलकर राख
वाहन में लगी आग
पतरातु से रामगढ़ जा रहे 14 चक्का ट्रक में भीषण आग लग गई. दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया. देखें पूरी रिपोर्ट.
बरकाकाना(रामगढ़). पतरातु रामगढ़ मार्ग के लोको कॉलोनी पोचरा चौक के समीप सोमवार देर रात एक 14 चक्का ट्रक में आग लग गई. दमकल विभाग ने दो घंटे तक आग बुझाने के लिए मशक्कत की. आखिरकार, उन्होंने आग पर काबू पा लिया. ट्रक मिला था सीमेंट तथा पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
ट्रक में आग लगने से पतरातु-रामगढ़ मार्ग पर यातायात रुका
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या जेएच 10 डीजे 8426 पतरातु की ओर से सीमेंट लाकर रामगढ़ की ओर जा रहा था. उसी क्रम में ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई. आग लगने से अनजान चालक, आग की लपटों से बेखबर, ट्रक को आगे बढ़ाता रहा, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती थी.
गश्ती दल की पड़ी नजर, चालक-खलासी को उतारा
ट्रक के पीछे से आ रहे बरकाकाना ओपी गश्ती दल की नजर ट्रक के पिछले हिस्से में लगी आग पर पड़ी. सअनि परीक्षित महतो ने तत्काल ट्रक को सड़क के किनारे रुकवाया तथा चालक व खलासी को ट्रक से नीचे उतारा. पुलिस डाले तत्काल अग्निशमन विभाग को आग की सूचना दी.
दो घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग
देखते ही देखते आग ट्रक को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया. आग सूचना के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मी पोचरा पहुंचे. लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया.
12 चक्के, तेल की टंकी और सीमेंट जलकर राख
ट्रक के 12 चक्के, तेल की टंकी, उसका पिछला हिस्सा तथा ट्रक में लदा सीमेंट जल कर राख हो गया. घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.
ये भी पढ़ें: रीतू हत्याकांड : न्याय की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की तैयारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए