रीतू हत्याकांड : न्याय की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने की तैयारी
धरना में शामिल विभिन्न संगठनों के लोग | Prabhat Khabar Network
कोशियारा गांव की रीतू कुमारी हत्याकांड के मामले में न्याय की मांग को लेकर मेदिनीनगर में अनिश्चितकालीन धरना जारी है. विभिन्न संगठन आंदोलन को गति देने की तैयारी कर रहे हैं और जल्द ही नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी.
मेदिनीनगर. चैनपुर के कोशियारा गांव के रीतू कुमारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कचहरी परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चल रहा है. विभिन्न संगठनों के द्वारा आंदोलन को गति दिया जा रहा है. विभिन्न संगठन के लोगों ने कहा कि आंदोलन के अगले चरण में शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जायेगा.
नुक्कड़ सभा के माध्यम से आम जनता को मामले की जानकारी देने के साथ-साथ प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की जायेगी. इसके बावजूद प्रशासन द्वारा आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जायेगा. उन्होंने कहा कि संयुक्त संगठनों का प्रतिनिधिमंडल राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी जायेगी और रीतू हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की जायेगी. इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जायेगी.
विभिन्न संगठनों ने कहा कि आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जायेगी. विभिन्न संगठनों ने स्पष्ट किया कि रीतू को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा. मौके पर आज़ाद समाज पार्टी के अजय सिंह चेरो, जिलाध्यक्ष चंदू राम, जिला प्रधान सचिव राजकेश्व सिंह चेरो,कृष्ण सिंह चेरो, बबन सिंह चेरो, प्रदीप रावण, अनुराग भारती, विजय चौरसिया, विनय चौरसिया, जेकेएम शत्रुधन कुमार शत्रु, संदीप सरकार,रवि पाल, सुनील उरांव सहित कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए