गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल में प्रयोगशाला सहायक से मारपीट का आरोप
गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल, मेदिनीनगर में एक प्रयोगशाला सहायक ने प्रभारी प्रधानाध्यापक पर मारपीट का आरोप लगाया है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है और कार्रवाई की मांग की गई है.
मेदिनीनगर. शहर के गिरिवर प्लस टू हाई स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक घनश्याम गुप्ता पर प्रयोगशाला सहायक नीरज कुमार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. नीरज कुमार ने शहर थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.
नीरज कुमार ने बताया कि छुट्टी के बाद शिक्षक जितेंद्र मेहता और प्रभारी प्रधानाध्यापक के बीच बहस हो रही थी. इसी दौरान घनश्याम गुप्ता ने उनके साथ मारपीट की, जिससे चेहरे पर चोट लगी और हाथ कट गया. उन्होंने एमएमसीएच में इलाज कराने के बाद इंज्यूरी रिपोर्ट थाना को सौंप दी है.
शिक्षक जितेंद्र मेहता ने बताया कि पत्नी की तबीयत खराब होने के कारण शनिवार को स्कूल नहीं गये थे और सीएल के लिए आवेदन दिया था. इसी को लेकर प्राचार्य से बातचीत के दौरान विवाद हुआ. प्रभारी प्रधानाध्यापक घनश्याम गुप्ता ने आरोप से इनकार किया. जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों से आवेदन मिला है. जांच के बाद कार्रवाई होगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए