गोला : चैतन्याज इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मना करमा महोत्सव

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोला के चैतन्याज इंटरनेशनल स्कूल में करमा महोत्सव का आयोजन हुआ. विद्यार्थियों ने पारंपरिक झूमर नृत्य पेश कर सांस्कृतिक छटा बिखेरी. करम डाल स्थापित कर उत्सव मनाया गया.

विज्ञापन

गोला. गोला प्रखंड के चैतन्याज इंटरनेशनल स्कूल धमनाटांड़ में मंगलवार को करमा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने पारंपरिक झूमर नृत्य प्रस्तुत कर करमा पर्व की सांस्कृतिक छटा बिखेरी.

विज्ञापन

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में करम डाल स्थापित कर अखरा को आकर्षक ढंग से सजाया गया. इसके बाद विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पारंपरिक अंदाज में झूमर नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति दी. नृत्य कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा. बच्चों ने पारंपरिक संस्कृति एवं लोक परंपरा से जुड़े गीत-संगीत के माध्यम से करमा पर्व की महत्ता को प्रदर्शित किया.

निदेशक एसआर खत्री एवं प्राचार्या स्वर्णालता ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को करमा महोत्सव की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को झारखंड की समृद्ध लोक परंपरा एवं संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है. मौके पर अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola