करमा पर्व पर मुखिया ने की गरीबों के बीच वस्त्र का वितरण
केदला में करमा पर्व के अवसर पर मुखिया पूजा कुमारी और मंतोष सिंह ने जरूरतमंद परिवारों के बीच वस्त्र वितरण कर पर्व की खुशियां साझा कीं. यह सामाजिक एकता को मजबूत करता है.
केदला. करमा पर्व के अवसर पर केदला मध्य पंचायत के विभिन्न टोला एवं गांवों में जरूरतमंद परिवारों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी व मुखिया प्रतिनिधि मंतोष सिंह के नेतृत्व में गरीबों के बीच धोती, साड़ी, गंजी एवं गमछा का वितरण किया गया.
मुखिया ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद ग्रामीणों को करमा पर्व की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, बच्चे एवं युवा उपस्थित थे. वस्त्र प्राप्त करने वाले ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुखिया पूजा कुमारी एवं मंतोष सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया. मौके पर मंतोष सिंह ने कहा कि करमा पर्व झारखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है.
पर्व के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के साथ खुशियां साझा करना सामाजिक जिम्मेदारी का हिस्सा है. वहीं मुखिया पूजा कुमारी ने कहा कि पंचायत के विकास के साथ-साथ जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना भी पंचायत की प्राथमिकता है. वही ग्रामीणों ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से समाज में सहयोग, एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है. कार्यक्रम के दौरान लोगों में पर्व को लेकर उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया. मौके पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष अकल उरांव सहित कई लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए