पतरातू डीजल लोको शेड के अभियंता को दी गई विदाई, मौके पर मौजूद रहें कई लोग

Updated:
विज्ञापन

फोटो फाइल 30 पतरातू-3 विदाई समारोह में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पतरातू डीजल लोको शेड के वरीय अनुभाग अभियंता एमएम अंसारी 35 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए। सहकर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।

विज्ञापन

पतरातू: पतरातू डीजल लोको शेड के वरीय अनुभाग अभियंता एमएम अंसारी के 31 जुलाई 2026 को रेल सेवा से सेवानिवृत्त होने को लेकर गुरुवार को शेड परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. सहकर्मियों ने कहा कि एमएम अंसारी ने लगभग 35 वर्षों तक भारतीय रेल की सेवा पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ की.

विज्ञापन

उनके कार्यकाल में डीजल लोको शेड की कार्यप्रणाली, अनुशासन और कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार हुआ. उन्होंने अपने अनुभव और मार्गदर्शन से अनेक जूनियर कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाया.

एमएम अंसारी ने कहा कि रेलवे परिवार से उन्हें जो स्नेह, सम्मान और सहयोग मिला, उसे वह जीवनभर नहीं भूल पायेंगे. मौके पर वरीय मंडल यांत्रिक अभियंता अनिल कुमार सिंह, एएमएम मनोज कुमार, सहायक अभियंता एके दास, शंकर दयाल दास, राम कुमार, अजीत मंडल, पीके वर्मा उपस्थित थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola