1.34 लाख अप्रमाणित प्रपत्र मिले, 55 हजार से अधिक मतदाता स्थायी रूप से स्थानांतरित

Updated:
विज्ञापन
लीड)) 1.34 लाख अप्रमाणित प्रपत्र मिले, 55 हजार से अधिक मतदाता स्थायी रूप से स्थानांतरित

रामगढ़ में मतदाता सूची सत्यापन अभियान के दौरान 1.34 लाख प्रपत्र अप्रमाणित पाए गए। मृत और स्थानांतरित मतदाताओं की सूची जारी, जानें कब तक करें दावा-आपत्ति।

विज्ञापन

रामगढ़: जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत मतदाता सूची के सत्यापन में 7,55,455 मतदाताओं में से 6,21,238 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया गया है. जांच के दौरान 1,34,217 प्रपत्र अप्रमाणित (यूइएफ) पाये गये. इनमें 19,800 मतदाता मृत, 55,014 स्थायी रूप से जिले से स्थानांतरित, 12,437 पहले से अन्य मतदान केंद्रों में नामांकित, 46,198 अनुपस्थित तथा 768 अन्य श्रेणी के मामले शामिल हैं. बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में 3,90,873 मतदाता हैं. यहां 3,90,867 प्रपत्रों का वितरण किया गया और 3,15,706 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन हुआ. इस क्षेत्र में 75,167 यूइएफ दर्ज किये गये. इनमें 10,344 मृत, 38,756 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 7,227 पहले से नामांकित, 18,472 अनुपस्थित तथा 368 अन्य श्रेणी के मामले शामिल हैं.

रामगढ़ विधानसभा का हाल

रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 3,64,582 मतदाता हैं. यहां 3,64,490 प्रपत्रों का वितरण और 3,05,532 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया गया. इस क्षेत्र में 59,050 यूइएफ दर्ज हुए, जिनमें 9,456 मृत, 16,258 स्थायी रूप से स्थानांतरित, 5,210 पहले से नामांकित, 27,726 अनुपस्थित तथा 400 अन्य श्रेणी के मामले शामिल हैं. मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित दावे और आपत्तियां पांच अगस्त से चार सितंबर 2026 तक दर्ज करायी जा सकेंगी. इनका निस्तारण तीन अक्तूबर 2026 तक किया जायेगा. जिला प्रशासन ने पात्र मतदाताओं से निर्धारित अवधि के भीतर अपने दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की है.

बीएलओ समेत पूरी टीम का जताया आभार

उपायुक्त ऋतुराज ने एसआइआर अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, बीएलओ, सुपरवाइजरों तथा अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है.


विज्ञापन
Md

लेखक के बारे में

By Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola