केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण की मांग, जी किशन रेड्डी ने दिया आश्वासन

Updated:
विज्ञापन
फोटो फाइल 30 आर-4 केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपते सांसद व विधायक  | Prabhat Khabar Network

फोटो फाइल 30 आर-4 केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपते सांसद व विधायक | Prabhat Khabar Network

बड़कागांव विधायक और सांसद ने केंद्रीय कोयला मंत्री से भुरकुंडा केंद्रीय विद्यालय के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने की मांग की है।

विज्ञापन

रामगढ़: बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के साथ नई दिल्ली में केंद्रीय कोयला व खान मंत्री जी किशन रेड्डी से मुलाकात की. इस दौरान विधायक व सांसद ने भुरकुंडा केंद्रीय विद्यालय के स्थायी परिसर निर्माण के लिए चिन्हित करीब पांच एकड़ भूमि को स्कूल के नाम शीघ्र हस्तांतरण कराने का आग्रह किया.

विधायक ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि भूमि सीसीएल के अधीन होने के कारण हस्तांतरण की प्रक्रिया लंबित है, जिससे केंद्रीय विद्यालय का स्थायी भवन निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है. इसके कारण छात्र-छात्राओं को वर्षों से अस्थायी भवन में पढ़ाई करनी पड़ रही है. उन्होंने कहा कि कई बार कोल इंडिया के अधिकारियों से आग्रह के बावजूद इस दिशा में कार्रवाई नहीं हुई.

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण कार्य है और इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे, ताकि भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके.

विधायक रोशन लाल चौधरी ने केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि केंद्रीय विद्यालय का स्थायी भवन बनने से पतरातू, रामगढ़ व आसपास के हजारों विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा.


विज्ञापन
Md

लेखक के बारे में

By Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola