ई-परिवहन चालान नियम के विरोध में रामगढ़ जिला संवेदक संघ का धरना, DC को सौंपा हेमंत सोरेन के नाम का मांग पत्र

फोटो फाइल 30 आर-9 धरना देते संवेदक संघ के लोग | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ जिला संवेदक संघ ने ई-परिवहन चालान नियम के विरोध में धरना दिया। निर्माण सामग्री की कमी और भुगतान संकट को लेकर मुख्यमंत्री को सौंपा मांगपत्र।
रामगढ़: रामगढ़ जिला संवेदक संघ ने गुरुवार को अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में पूर्व निर्धारित धरना कार्यक्रम आयोजित कर राज्य सरकार के नए ई-परिवहन चालान नियम का विरोध किया. कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव दयासागर प्रसाद ने किया. धरना के बाद उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांगपत्र सौंपा गया.
धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि खनन विभाग द्वारा पूर्व के नियम को समाप्त किए जाने के बाद जिले में ईंट, बालू, चिप्स व बोल्डर जैसे लघु खनिजों की भारी कमी हो गई है. इससे निर्माण सामग्री की कीमतें बढ़ गई हैं और विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संवेदकों और निर्माण कार्य से जुड़े हजारों मजदूरों के सामने रोजगार का संकट उत्पन्न हो गया है.
साथ ही ई-परिवहन चालान के अभाव में किए गए कार्यों के भुगतान पर भी संकट खड़ा हो गया है. संघ ने मांग की कि जब तक जिले में लघु खनिजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक पूर्व व्यवस्था लागू रखी जाए. साथ ही नई व्यवस्था के कारण विलंबित निर्माण कार्यों पर समय विस्तार के दौरान लगाए जाने वाले 10 प्रतिशत जुर्माने पर रोक लगाई जाए.
मौके पर सचिव दयासागर प्रसाद, अनुज तिवारी,गोपाल चौधरी, रंजन सिंह, गिरधारी महतो, जितेंद्र कुमार पिंकू, सज्जाद खान, राजेश गोल्डी, रंजन फौजी, सुभाष चंद्र सिंह, भानु प्रकाश महतो, विभन सिंह, अनुज तिवारी, सुनील कुमार, नीलम देवी, संतोष कुमार, प्रदीप गोप, मनोज कुमार सिन्हा, नीतीश कुमार, तरुण कुमार यादव, कुंदन, राहुल कुमार सिंह, रामचंद्र प्रसाद, अनिल सोनी, उपेंद्र कुमार, राजकुमार, तालेश्वर महतो मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










