ePaper

जय मां शेरावाली से गुंजायमान रहा मांडू क्षेत्र

Updated at : 07 Apr 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
जय मां शेरावाली से गुंजायमान रहा मांडू क्षेत्र

मांडू व इसके आसपास के क्षेत्रों में वासंतिक दुर्गा पूजा हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ संपन्न हो गया.

विज्ञापन

फोटो फ़ाइल संख्या 7 कुजू के : सिंदूर खेलती महिलाएं, 7 कुजू एल: जीवंत झांकी का फीता काट कर उद्घाटन करते,कुजू एम: जीवंत झांकी मांडू. मांडू व इसके आसपास के क्षेत्रों में वासंतिक दुर्गा पूजा हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ संपन्न हो गया. पूजा के अवसर पर पूजा समितियों के द्वारा सोमवार की संध्या बेला में गाजे बाजे के साथ मां दुर्गा व बजरंग बली की प्रतिमा को अलग-अलग सुसज्जित वाहन में सवार कर जुलूस निकाला गया। जुलूस मांडूडीह, मांडूबस्ती और मांडूचट्टी आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान भक्तों ने दुर्गा माता की जय, जय मां शेरावाली, माता रानी की जय, जय श्री राम, जय हनुमान आदि का जयकारा लगाया. साथ ही जुलूस में बजने वाले गीतों पर लोगों ने जमकर थिरके. वहीं जुलूस में शामिल युवकों ने हैरतअंग्रेज अस्त्र शस्त्र का परिचालन किया. जुलूस को सफल बनाने में श्री श्री पड़ाव दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अजय कुमार, उपाध्यक्ष दीपक कुमार, सचिव ज्वाला प्रसाद , सह सचिव पन्नालाल, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, भीम कुमार, संरक्षक कृष्ण कुमार साव, रमेश साव, धनेश्वर साव, रोहित कुमार, सूरज कुमार, विक्की कुमार, संतोष कुमार, शंकर कुमार, पिंटू कुमार, मांडू बस्ती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अजय कुमार,सचिव परीक्षित कुमार, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार, सुशील कुमार, रंधीर कुमार, तालेश्वर साव, नवरत्न कुमार, लोकेश कुमार, मांडूचट्टी के अध्यक्ष नेहरू लाल, रविंद्र कुमार, दीनबंधु गुप्ता, नेहरूलाल, दीपक कुमार, रविंद्र गुप्ता, राकेश कुमार, भोला प्रसाद, जितेंद्र कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. जीवंत झांकी आकर्षक का केंद्र विजयादशमी की संध्या बेला में मांडूचट्टी (गोविंदपुर) के द्वारा निकला गया जीवंत झांकी आकर्षक का केंद्र बना रहा. जीवंत झांकी में अशोक वाटिका विध्वंश, अक्षय कुमार वध और माता सीता और श्री बजरंग बली का दृश्य दिखाया गया. इसके पूर्व मांडू सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश लिंडा वी मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार ने जीवंत झांकी का फीता काट कर उदघाटन किया. जीवंत झांकी गोविंदपुर, मांडू चट्टी, मांडू डीह और मांडू बस्ती का भ्रमण किया. मौके पर जीवंत झांकी समिति के अध्यक्ष नागेश्वर ठाकुर,सचिव महेश यादव, कोषाध्यक्ष कैलाश यादव, सुदर्शन कुमार,कुलेश्वर प्रजापति, डमर गोप, डोमन प्रजापति,अमित प्रजापति, राजेश प्रजापति, दिनेश प्रजापति समाजसेवी सागर हुसैन मांडू चट्टी मुखिया अनीता देवी मांडू डीह मुखिया बैजनाथ राम मांडू चट्टी उप मुखिया पंकज कुमार नवरत्न कुमार समाजसेवी छोटेलाल भुइया समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola