सीएमपीडीआइ ने की संगम डिपार्टमेंटल खदान की मापी

Updated:
विज्ञापन
सीएमपीडीआइ ने की संगम डिपार्टमेंटल खदान की मापी

सीएमपीडीआइ ने की संगम डिपार्टमेंटल खदान की मापी

विज्ञापन

भुरकुंडा. भुरकुंडा कोलियरी की बंद संगम डिपार्टमेंटल खदान को चालू करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है. इसके लिए खदान के ऑपरेशनल एरिया की मापी करने के लिए रांची से सीएमपीडीआइ की सर्वे टीम भुरकुंडा पहुंची. टीम ने भुरकुंडा कोलियरी के एक्सकावेशन के समीप स्थित कांटा घर के पास सरफेस लेबल की मापी करते हुए कई जगहों पर मार्किंग की. टीम ने टीएलएस मशीन से सरफेस की मापी की. मालूम हो कि उक्त खदान को आउटसोर्सिंग के तहत चलाने की योजना है. इसे लेकर मशीनें भी गिरायी जा रही है. खदान से करीब पांच साल तक उत्पादन होगा. यहां पर 50 लाख टन कोयले का भंडार बताया जा रहा है. मापी के मौके पर सर्वे अधिकारी एसके देवगुप्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola