रामगढ़ जिले में बिकी पौने तीन करोड़ की शराब

रामगढ़ जिले में बिकी पौने तीन करोड़ की शराब
भुरकुंडा. नये वर्ष का जश्न मनाने के लिए रामगढ़ जिले में दो दिन में करीब पौने तीन करोड़ की शराब बिकी. 31 दिसंबर को करीब एक करोड़ 21 लाख व एक जनवरी को करीब एक करोड़ 40 लाख रुपये की शराब बिकी. रामगढ़ जिले में देसी व विदेशी शराब की 42 दुकानें हैं. शराब व्यवसायियों ने बताया कि पिछले वर्ष इससे ज्यादा शराब बिकी थी. वहीं, मांस-मुर्गे की बात करें, तो अकेले पतरातू प्रखंड में करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. मांस खरीदने के लिए दुकानों पर भीड़ दिखी. दूसरी ओर, नव वर्ष के पहले दिन एक जनवरी को भुरकुंडा कोयलांचल के पिकनिक स्पॉट गुलजार रहे. लोगों ने अपने परिजनों व परिचितों के साथ पिकनिक मनायी. डीजे पर डांस कर नये साल की खुशियों को सेलिब्रेट किया. पिकनिक स्पॉट देर शाम तक लोगों से गुलजार रहे. युवाओं में विशेष उत्साह रहा. कोयलांचल क्षेत्र के दोमुहानी, नलकारी, दामोदर, कूप जंगल, मुरकट्टी मोड़, बलकुदरा में लोगों को पिकनिक मनाते देखा गया. पिकनिक मनाने का सिलसिला आनेवाले दिनों में भी जारी रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




