कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत हुआ
Published by : SAROJ TIWARY Updated At : 10 Jun 2026 11:05 PM
कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत हुआ
रामगढ़. रामगढ़ छावनी परिषद कार्यालय के सभागार में बुधवार को बोर्ड की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर साजेश बाबू पीजी ने की. सचिव एवं सीइओ विवेक सिंह भी उपस्थित थे. बैठक में कुल 20 एजेंडों पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये. इसमें सबसे प्रमुख निर्णय के तहत स्थायी कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ा कर 60 प्रतिशत कर दिया गया. शहरी क्षेत्रों में चार इंच बोरवेल बोरिंग के लिए एक हजार शुल्क निर्धारित किया गया. इसके लिए रजिस्ट्रेशन और अनुमति अनिवार्य कर दिया गया. इसके अलावा छोटकाकाना और पोचरा स्कूल परिसर में बोरवेल लगाने का भी निर्णय लिया गया. जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए गढ़बांध वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए मोटर पंप खरीद और मरम्मत सामग्री की स्वीकृति दी गयी. जलापूर्ति सुधार, साफ-सफाई, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइटों के आधुनिकीकरण, नालों के निर्माण, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी सहमति बनी. वार्ड संख्या सात में 25 नयी स्ट्रीट लाइट लगाने, स्ट्रीट वेंडरों के पुनर्वास, टाउन वेंडिंग कमेटी के गठन तथा ट्रैक्टर और बस स्टैंड में यात्री शेड निर्माण का निर्णय भी लिया गया. बैठक में मासिक आय-व्यय, बजट और तीन मकानों के नक्शा प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गयी. माैके पर कार्यालय अधीक्षक अनिल पासवान, एसएन राव, संजय कुमार, पिंटू कुमार, नितिन ठाकुर, शंकर महतो, ओम प्रकाश चौहान, मो फहीम मौजूद थे. मुख्य बातें : चार इंच बोरवेल बोरिंग पर एक हजार शुल्क तय, रजिस्ट्रेशन व अनुमति अनिवार्य. छोटकाकाना व पोचरा स्कूल परिसर में बोरवेल लगाने का निर्णय. गढ़बांध वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए नयी मोटर पंप व मरम्मत सामग्री की मंजूरी. जलापूर्ति सुधार, सड़क मरम्मत, सफाई, नालों के निर्माण और स्ट्रीट लाइट आधुनिकीकरण पर जोर. वार्ड सात में 25 नयी स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्णय. ट्रैक्टर स्टैंड और बस स्टैंड में यात्री शेड बनाने का फैसला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










