संताल समाज के स्थापना दिवस को लेकर चला अभियान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

संताल समाज के स्थापना दिवस को लेकर चला अभियान

विज्ञापन

उरीमारी. अबुआ संताल समाज भारत दिशोम की बैठक केंद्रीय महासचिव दसई मांझी के उरीमारी स्थित आवास में हुई. बैठक में मुख्य रूप से समाज के केंद्रीय अध्यक्ष विनोद किस्कू मौजूद थे. बैठक में हेसाबेड़ा निवासी शनिचर मांझी को केंद्रीय सदस्य मनोनीत किया गया. विनोद किस्कू ने कहा कि समाज का दूसरा स्थापना दिवस उरीमारी के महात्मा गांधी स्टेडियम में मनाया जायेगा. तैयारी अंतिम चरण में है. बैठक में केंद्रीय सदस्य सुरेश किस्कू, सुरेश मुर्मू, कृष्णा सोरेन, खेपन मांझी, प्रखंड अध्यक्ष सुबितराम किस्कू, तिवारी किस्कू, बिहारी किस्कू, सोमरा पंवरिया, बरियत किस्कू, प्रदीप किस्कू उपस्थित थे. दूसरी ओर, न्यू रस्का टोला में जागरूकता अभियान चलाया गया. लोगों से 16 जून को स्थापना दिवस कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गयी. अभियान में जूरा सोरेन, शिकारी टुडू, तालो बेसरा, मनोज सिंह, परमेश्वर सोरेन, हेमलाल बेसरा, कृष्णा सोरेन, राजू पवरिया शामिल थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola