स्कूल-कॉलेजों में चलेगा आत्महत्या रोकथाम अभियान, युवाओं को अवसाद से बाहर निकालने पर जोर
सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी व कर्मी. | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर संगोष्ठी आयोजित। डॉ. अनिल कुमार ने मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बात करने और युवाओं को जागरूक करने पर जोर दिया।
रामगढ़ : जिला स्वास्थ्य समिति रामगढ़ की ओर से सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में गुरुवार को जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गयी. अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार ने की. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के निर्देशानुसार विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम 10 से 16 सितंबर तक चलने वाले आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के तहत हुआ.
संगोष्ठी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने और आत्महत्या जैसी गंभीर समस्या की रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गयी. डॉ अनिल कुमार ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों को छुपाने के बजाय खुलकर बात करने की जरूरत है, ताकि समय रहते किसी की जान बचायी जा सके.
युवाओं के बीच चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
डॉ अनिल कुमार ने बताया कि आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशाला और आइइसी गतिविधियां आयोजित की जायेंगी. इनके माध्यम से युवाओं को अवसाद से बाहर निकलने के लिए प्रेरित किया जायेगा.
मौके पर जिला नोडल पदाधिकारी डॉ तूलिका रानी, डीआरसीएचओ डॉ ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ विवेक कुमार, डीपीए आमोद कुमार समेत डीपीएमयू यूनिट के सभी कर्मी उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए