गणेश उत्सव को लेकर न्यू स्टार क्लब में तैयारी तेज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ के न्यू स्टार क्लब में गणेश उत्सव को लेकर भव्य तैयारी जारी है। 13 से 18 सितंबर तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन

रामगढ़. श्रीश्री गणेश पूजा समिति न्यू स्टार क्लब हनुमान मंदिर गोरियारी बागी में गणेश उत्सव को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. पूजन स्थल पर बांस के सहारे भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. श्रद्धालुओं के लिए अलग से पंडाल बनाया जा रहा है, जहां प्रसाद व भोग ग्रहण करने की व्यवस्था होगी. कमेटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाहा, उपाध्यक्ष मनोज कुमार साव, सचिव गणेश कुमार कुशवाहा, सह सचिव राहुल कुमार साव, कोषाध्यक्ष नरेश साहू, पंडाल प्रभारी टुनित कुमार व उप कोषाध्यक्ष प्रियांशु गोस्वामी तैयारी में जुटे हैं. अध्यक्ष मुकेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि 13 सितंबर को संध्या छह बजे भव्य मूर्ति का आगमन होगा. 14 सितंबर को दिन के 10 बजे से पूजन कार्य शुरू होगा. 15 सितंबर को दोपहर 12 बजे से अटूट भंडारा और रात आठ बजे से डांस प्रतियोगिता होगी. 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे से भंडारा होगा. 17 सितंबर को भी दोपहर 12 बजे से भंडारा आयोजित किया जायेगा. 18 सितंबर को संध्या चार बजे मूर्ति का विसर्जन होगा. धार्मिक अनुष्ठानों को निष्ठा व धूमधाम से संपन्न कराने के लिए कमेटी के लोग सक्रिय हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola