गिद्दी में लेवी वसूलकर भाग रहे राहुल दुबे गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, 40 हजार रुपये व बाइक जब्त
जानकारी देते पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar
गिद्दी पुलिस ने कोयला कारोबारी से लेवी वसूलकर भाग रहे राहुल दुबे गिरोह के दो सदस्यों को 40 हजार रुपये और बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. मामले की जांच जारी है.
गिद्दी से अजय कुमार व रंजीत सिंह की रिपोर्ट
गिद्दी(रामगढ़). गिद्दी पुलिस ने गुरुवार को कोयला कारोबारी से लेवी वसूलकर भाग रहे राहुल दुबे गिरोह के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 40 हजार रुपये बरामद किये हैं. दोनों से पूछताछ की जा रही है. मामले में गिद्दी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
टोंगी गांव के पास पुलिस ने दबोचा
गिद्दी थाना प्रभारी मो. इकबाल हुसैन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गिरोह के लोग कोयला कारोबारी से लेवी वसूलकर रामगढ़ की ओर भाग रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने टोंगी गांव के पास दो युवकों को पकड़ा. तलाशी के दौरान उनके पास से लेवी के 40 हजार रुपये बरामद हुए.
दो मोबाइल और पल्सर बाइक भी जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल और काले रंग की पल्सर बाइक (जेएच24एम-6620) भी जब्त की है. गिरफ्तार आरोपियों में रामगढ़ के सौदागर मुहल्ला निवासी मन्नु कुमार साव, पिता प्रमोद साव तथा कोयरी टोला मुंडा टोली निवासी अविनाश कुमार, पिता राजेश साव शामिल हैं.
छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
छापामारी अभियान में गिद्दी थाना के दामुराम बोयपाइ, चंदन उरांव, सुनील कुमार, ओमप्रकाश महतो, राजेंद्र कुमार और अनिल कुमार सिंह शामिल थे. ये भी पढ़ें: पतरातू में 11 सितंबर को बिजली रहेगी बाधित, इन फीडरों पर पड़ेगा असर
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए