डाड़ी में 2 अक्टूबर को मिनी मैराथन, अंडर-14 खिलाड़ियों के लिए दौड़; मेडिकल टीम रहेगी तैनात
उपस्थित क्लब के लोग
गिद्दी में आगामी मिनी मैराथन को लेकर यूथ स्पोर्टिंग क्लब की बैठक संपन्न हुई. बैठक में मैराथन के दौरान सुरक्षा, वीडियोग्राफी और प्रतिभागियों के नामांकन जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं.
गिद्दी से अजय कुमार व रंजीत सिंह की रिपोर्ट
गिद्दी(रामगढ़). यूथ स्पोर्टिंग क्लब डाड़ी के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को जोगा चौक में हुई. बैठक में आगामी दो अक्टूबर को आयोजित होने वाली मिनी मैराथन की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी.
पूरी दौड़ की होगी वीडियोग्राफी
मैराथन के प्रारंभ से लेकर समापन तक पूरी दौड़ की वीडियोग्राफी कराने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि आयोजन की गतिविधियों को रिकॉर्ड किया जा सके. बैठक में बताया गया कि अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग की मैराथन दौड़ दो अलग-अलग रास्तों से करायी जायेगी. दोनों मार्गों पर प्रतिभागियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टीम की व्यवस्था रहेगी.
खिलाड़ियों के लिए बिब नंबर अनिवार्य
मैराथन में शामिल सभी खिलाड़ियों के लिए बिब नंबर लगाना अनिवार्य रहेगा. बैठक में प्रतिभागियों के नामांकन कार्य को व्यवस्थित करने के लिए प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक को नामित किया जायेगा. नामित शिक्षक अपने विद्यालय के खिलाड़ियों के नामांकन एवं आवश्यक जानकारी क्लब की देख-रेख में उपलब्ध करायेंगे.
पदाधिकारियों को दी जायेगी जिम्मेदारी
बैठक में आयोजन को सफल एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां देने पर चर्चा हुई. बैठक में संरक्षक पुरुषोत्तम सिंह बिल्ला, अध्यक्ष मनीष पृथ्वी, सचिव मनोज खरवार, मिथुन कुमार महतो, प्रदीप महतो, गुलचंद महतो, शिबु कुमार महतो, सहदेव प्रसाद, सत्येंद्र कुमार महतो, ओमप्रकाश महतो, आजाद कुमार यादव, जानकी कुमार, सचिन कुमार शर्मा, प्रकाश कुमार महतो, पिंटू महतो, प्रवीण कुमार उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: चैनगड़ा में जमीन की सही पहचान नहीं होने से ग्रामीण नाराज, DC से मिलेंगे
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए