उरीमारी में रिवर साइड में पेयजल संकट होगा दूर, अवैध कनेक्शन पर लगेगा अंकुश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रिवर साइड में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने जीएम से मुलाकात की. प्रबंधन ने जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त करने और अवैध कनेक्शन पर रोक लगाने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

उरीमारी(रामगढ़). रिवर साइड में व्याप्त पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक को मांग पत्र सौंपा था. बुधवार को महाप्रबंधक रंजय सिन्हा ने ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की. बैठक में जलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने पर चर्चा की गयी.

विज्ञापन

वाटर प्लांट में बिजली व्यवस्था होगी दुरुस्त

महाप्रबंधक ने रिवर साइड में पेयजल संकट दूर करने का आश्वासन देते हुए कहा कि पतरातू वाटर फिल्टर प्लांट में बिजली की समुचित व्यवस्था की जायेगी. पुराने वॉल्व को बदला जायेगा. अवैध जल कनेक्शनों पर भी अंकुश लगाया जायेगा. इसके अलावा जलापूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बोरिंग भी करायी जायेगी.

अनाधिकृत कब्जाधारियों को नोटिस का मामला उठा

बैठक में प्रतिनिधिमंडल ने प्रबंधन द्वारा आवास पर अनाधिकृत कब्जाधारियों को नोटिस दिए जाने का मामला उठाते हुए कार्रवाई रोकने का आग्रह किया. इस मामले में प्रबंधन ने कहा कि कर्मचारियों को आवास की आवश्यकता है, इसलिए अनाधिकृत कब्जा खाली कराना जरूरी है.

सौंदा डी और भुरकुंडा की संयुक्त बैठक होगी

इस मुद्दे पर जल्द सौंदा डी और भुरकुंडा की संयुक्त बैठक बुलाने की बात कही गयी. बैठक में ग्रामीणों की ओर से नरेश मंडल, मुखिया विकास पांडे, जानकी ठाकुर, राम अनिल ठाकुर, ओम प्रकाश सिंह शामिल थे.

ये भी पढ़ें: उरीमारी में हाई स्कूल की छात्रा के साथ दुष्कर्म, पांच हिरासत में

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola