भुरकुंडा के एला एंगलाइज स्कूल में दो दिवसीय कराटे कैंप का आयोजन, 100 से अधिक छात्रों ने सीखे गुर

Updated:
विज्ञापन

कराटे शिविर में अभ्यास करते छात्र | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भुरकुंडा के एला एंगलाइज स्कूल में दो दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ, जिसमें 100 से अधिक छात्रों ने आत्मरक्षा और फिटनेस के गुर सीखे.

विज्ञापन

भुरकुंडा(रामगढ़). एला एंगलाइज स्कूल भुरकुंडा में गुरुवार से दो दिवसीय मार्शल आर्ट एवं कराटे प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का संचालन कराटे प्रशिक्षक सेंसई कंचन दास के देख रेख में हुआ.शिविर में विद्यालय के करीब 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को कराटे की बेसिक

विज्ञापन

तकनीक, काता, फाइट बेसिक और फिटनेस का अभ्यास कराया गया. सेंसई कंचन दास ने कहा कि कराटे प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, एकाग्रता और आत्मरक्षा की भावना का विकास होता है. यह न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक रूप से भी सशक्त करता है.

मार्शल आर्ट शारीरिक एवं मानसिक विकास को स्वस्थ रखता है

विद्यालय के प्राचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है. बच्चों को योग, खेलकूद और मार्शल आर्ट जैसी गतिविधियों से जोड़कर उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा दिया जा रहा है.

शिविर में इन लोगों का रहा योगदान

शिविर में नीति, स्नेहा, पूजा, डॉली, रानी, सगुन, प्रियल, श्रेया, राधा, संस्कृति, अंकिता, इशिका, अनुष्का, दिव्यानी, संकल्प, दीक्षित, राजवीर, सनी,. राजहंस, आबीस, आदित्य, अनुज, हर्ष सहित कई विद्यार्थी शामिल हुए.शिविर को सफल बनाने में काजल बनर्जी, नीतू सिंह, शबाना खातून, सोनी कुमारी ललिता यादव का योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola