रजरप्पा जाहेरगढ़ में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने की पूजा

रजरप्पा जाहेरगढ़ में पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने टेका मत्था
रजरप्पा. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बुधवार को रजरप्पा मंदिर स्थित जाहेरगढ़ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर जाहेरगढ़ में मरांग बुरु की पूजा-अर्चना की और विकसित भारत के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की. इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति, परंपरा और अधिकारों के संरक्षण पर जोर दिया. श्री सोरेन ने कहा कि आदिवासी समाज सदियों से जल, जंगल और जमीन की रक्षा के साथ अपने अस्तित्व को बचाने के लिए संघर्ष करता आया है. बाबा तिलका मांझी, वीर सिदो-कान्हू, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, वीर टाना भगत और वीर तेलंगा खड़िया जैसे महापुरुषों ने समाज को संघर्ष और स्वाभिमान की राह दिखायी है. उन्होंने कहा कि आदिवासी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए मजबूत सुरक्षा कवच की जरूरत है. उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना, पीएम वन धन योजना, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान तथा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे आदिवासी समाज के विकास को नई दिशा मिली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










