..सांडी में निकली कलश यात्रा, 551 कलशधारी हुए शामिल

राम जानकी मंदिर समिति मनमोहन नगर साण्डी द्वारा श्री श्री राम नाम प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी
फोटो फाइल संख्या 3 कुजू बी: कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु कुजू. राम जानकी मंदिर समिति मनमोहन नगर साण्डी द्वारा श्री श्री राम नाम प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें भगवा वस्त्र धारण किए 551 महिला पुरुष श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ शामिल हुए. इस दौरान कलशधारी मंडप परिसर से देवी देवताओं के जयघोष के साथ प्राचीन शिव मंदिर टूटी झरना के लिए प्रस्थान किये. यहां लखनऊ से आये यज्ञाचार्य शशिकांत मिश्रा एवं उनके सहयोगी आलोक शुक्ला, देवेंद्र द्विवेदी, प्रांजुल शुक्ला, दीपक द्विवेदी ने यजमान बने अरुण तिवारी, भास्कर सिंह, राहुल सिंह, रूपेश कुमार सिंह, भोला साव, राकेश सिंह सपत्नीक के हाथों विधिवत पूजा अर्चना करायी. तपश्चात सभी कलशधारी अपने अपने कलश में जल को भरा. साथ ही नगर भ्रमण के साथ यज्ञ मंडप पहुंचे. इस बीच सभी कलशों को यज्ञ मंडप परिसर में स्थापित किया गया. बाद में पंडितों ने विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंडप प्रवेश कराया. जबकि रात्रि बेला में वृन्दावन से आये कथा वाचक पूज्य रुद्र कृष्ण जी महाराज द्वारा कथा वाचन तथा उनके टीम के द्वारा आकर्षक झांकी की प्रस्तुति की गयी. जिसको देख श्रद्धालु काफी भाव विभोर रहे. कलश यात्रा में प्रेम प्रजापति, नीरज झा, मुंशी मांझी, राजेश कुमार सिन्हा,राम बहादुर सिंह, गणेश मालाकार, गया प्रसाद राय, नरोत्तम सिंह, कन्हैया सिंह, संजय सिंह, प्रवीण, राजेंद्र सिन्हा, डॉ एसके सिंह,सत्येंद्र प्रसाद, संजय शुक्ला, केदार पटेल समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




