ePaper

लेम में लगा प्रसिद्ध वासंतिक दुर्गा पूजा मेला, महिलाओं ने संभाली व्यवस्था की कमान

Updated at : 07 Apr 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
लेम में लगा प्रसिद्ध वासंतिक दुर्गा पूजा मेला, महिलाओं ने संभाली व्यवस्था की कमान

लेम बगीचा में वासंतिक दुर्गा पूजा के विजयादशमी के मौके पर सोमवार को भव्य मेला लगा.

विज्ञापन

7बीएचयू0009-मेला में पहुंची झांकी, 0010-स्थापित मां दुर्गे की प्रतिमा, 0011-मेला पहुंची झांकी, 0012-व्यवस्था में मुस्तैद महिला वॉलेंटियर. भदानीनगर. लेम बगीचा में वासंतिक दुर्गा पूजा के विजयादशमी के मौके पर सोमवार को भव्य मेला लगा. मेला में रामगढ़ व रांची जिला के करीब तीन दर्जन गांव के ग्रामीण जुटे थे. मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रोशनलाल चौधरी ने किया. इस अवसर पर श्री चौधरी ने कहा कि मेला दिलों को जोड़ता है. लेम बगीचा का मेला धार्मिक के साथ सामाजिक महत्व भी रखता है. प्रत्येक वर्ष इसके सफल आयोजन से इसकी प्रसिद्धि बढ़ती जा रही है. मेला में दर्जनों झांकियां पहुंची थी. मेला में विधि-व्यवस्था की कमान महिला वॉलेंटियर संभाल रही थीं. इस अवसर पर अतिथि प्रमुख कौशल्या देवी, सीताराम मुंडा, महावीर मुंडा, राजेंद्र बेदिया, कृष्णा सिंह, संतोष सिंह, किशोर बेदिया, नरेश बेदिया, चरेंद्र बेदिया, प्रकाश टोप्पो, अमरनाथ महतो, राजेंद्र ठाकुर, पूर्व जिप सदस्य सुरेश महतो, बबलू अंसारी, प्रेम महतो, बंधन उरांव उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष रमेश बेदिया, उपाध्यक्ष महेंद्र करमाली, सचिव महेश बेदिया, उप सचिव प्रकाश टोप्पो, कोषाध्यक्ष शिबू उरांव, उप कोषाध्यक्ष बैजनाथ बेदिया, संरक्षक किशोर बेदिया, राजेंद्र बेदिया, चरेंद्र बेदिया, अजय उरांव, रामदेव करमाली, संगठन मंत्री आदित्य केरकेट्टा, रवींद्र बेदिया, महिला वॉलेंटियर अवंती देवी, सुगंधा देवी, जीरो देवी, आंचल देवी, कविता देवी, पूनम देवी, गुलची देवी, लक्ष्मी देवी, गीता देवी, बबली देवी, बड़की देवी, नीता टोप्पो, सुकुरमनी देवी का योगदान रहा. मेला में रामगढ़ जिले के बीचा, लेम, सुथरपुर, हरिहरपुर, किन्नी, जराद, सालगो, चेतमा, कोड़ी, कडरू, अरमादाग, निम्मी, पाली, सांकी, चिकोर, देवरिया, लबगा, रोचाप, अंबाकोचा, नावाटोला, तालाटांड़, पलानी, रांची जिले के मांदरो, गूंजा, तिरला, परसाटोली, उमेडंडा, सालन, सदमा समेत अन्य गांवों से लोग पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola