पतरातू में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री गेट पर अपराधियों ने की फायरिंग
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 12 Apr 2026 8:35 PM
पतरातू में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री गेट पर अपराधियों ने की फायरिंग
पतरातू. पतरातू औद्योगिक क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में शनिवार रात हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी. जानकारी के अनुसार, तीन अपराधी स्कूटी पर सवार होकर फैक्ट्री गेट पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग की. फैक्ट्री गेट पर छह और आवासीय परिसर गेट पर दो गोलियों के निशान मिले हैं. अपराधियों ने मौके पर धमकी भरा पर्चा भी फेंका, जिसमें “हर हर महादेव ” के नारे के साथ प्रकाश शुक्ला और राहुल दुबे के नाम का उल्लेख किया गया है. पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, केवल जांच जारी होने की बात कही गयी है. घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन और आसपास के लोगों में भय का माहौल है. उल्लेखनीय है कि बीते पंद्रह दिनों में इस तरह की चार से पांच घटनाएं सामने आ चुकी हैं. पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, लेकिन इसके बावजूद अपराधियों का मनोबल कम नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










