सकारात्मक रूख अपनाने पर ही कंपनी का करेंगे सहयोग

Updated at : 16 Feb 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
सकारात्मक रूख अपनाने पर ही कंपनी का करेंगे सहयोग

सकारात्मक रूख अपनाने पर ही कंपनी का करेंगे सहयोग

विज्ञापन

पतरातू. शहीद निर्मल महतो स्मारक स्थल पतरातू के समीप पीवीयूएनएल के विस्थापित प्रभावित ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता आदित्य नारायण प्रसाद ने की. बैठक में कहा गया कि कंपनी का पावर प्लांट हमारा गौरव है, लेकिन हमारी समस्याओं के प्रति भी प्रबंधन सकारात्मक रूख अपनाये, तभी ग्रामीण सहयोग को तैयार होंगे. हमारी जमीन पर ऐश डाइक, ऐश माउंट, ऐश कॉरिडोर निर्माण से पहले कंपनी भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुसार मुआवजा दे. स्थायी नौकरी व पुनर्वास दे. निर्णय हुआ कि किसी भी मामले में यदि कंपनी ने बलपूर्वक काम करने का प्रयास किया, तो आंदोलन शुरू कर दिया जायेगा. बैठक का संचालन प्रदीप महतो ने किया. बैठक में कुमेल उरांव, राजाराम प्रसाद, अब्दुल क्यूम अंसारी, प्रदीप महतो, अलीम अंसारी, ननकु मुंडा, कपिल मुंडा, भरत साव, अब्बास अंसारी, वीरमोहन मुंडा, मनु मुंडा, बसंत कुमार, जितेंद्र मुंडा, भरत मांझी, चरण सोरेन, लालमोहन मुंडा, अरुण कुमार, प्रेम मुंडा, रॉकी मुंडा, जगदीश, शिवनाथ मुंडा, नागेश्वर महतो, मनीजर साव उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola