पीएम व अबुआ आवास का लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी

Updated at : 16 Feb 2025 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम व अबुआ आवास का लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी

पीएम व अबुआ आवास का लाभ नहीं मिलने पर नाराजगी

विज्ञापन

गिद्दी (हजारीबाग). ग्रामीणों की बैठक रविवार को हेसालौंग माइंस में हुई. इसकी अध्यक्षता देशपाल कुजूर ने की. बैठक में कहा गया कि केंद्र की प्रधानमंत्री आवास व प्रदेश सरकार की अबुआ आवास योजना का लाभ यहां के ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है. हेसालौंग पंचायत के सभी वार्डों में योग्य परिवार के लिए सर्वे कराया जा रहा है. हेसालौंग पंचायत के वार्ड आठ में हेसालौंग माइंस आती है. यहां पर 118 आदिवासी व दलित परिवार के लोग रहते हैं. बैठक में कहा गया कि पूर्व में भी सर्वे हुआ था. एसीसीइ डाटा में यहां के कई परिवार के लोगों का नाम दर्ज है, लेकिन किसी भी परिवार को आज तक प्रधानमंत्री तथा अबुआ आवास योजना का लाभ नहीं मिला है. इस पर ग्रामीणों में नाराजगी है. बैठक में कहा गया कि इस मुद्दे को लेकर डाड़ी बीडीओ से मुलाकात कर उन्हें सभी बातों से अवगत कराया जायेगा. बीडीओ हमारी बातों की अनदेखी करेंगे, तो इसकी शिकायत हजारीबाग उपायुक्त से की जायेगी. बैठक में दशरथ महली, गोविंद उरांव, राजेश करमाली, सुशील उरांव, गणेश करमाली, नागेश्वर नायक, कुलदीप केरकेट्टा, बंधन एक्का,बलवा देवी, सीता देवी, सुशीला तिर्की, प्रतिमा लकड़ा, रजिम उरांव, बिगू उरांव, रिंकी देवी, गीता देवी, रमेश करमाली उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola