गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति

Published at :25 Nov 2015 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति

गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति फोटो फाइल 25आर-एच-प्रवचन करते अतिथि.रामगढ़. बिजुलिया तालाब रोड स्थित गायत्री शक्ति पीठ परिसर में चल रहे तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन बुधवार को हो गया. इससे पूर्व हवन, यज्ञ संस्कार व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया. महायज्ञ पूर्णाहुति के पूर्व संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. केशव […]

विज्ञापन

गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति फोटो फाइल 25आर-एच-प्रवचन करते अतिथि.रामगढ़. बिजुलिया तालाब रोड स्थित गायत्री शक्ति पीठ परिसर में चल रहे तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन बुधवार को हो गया. इससे पूर्व हवन, यज्ञ संस्कार व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया. महायज्ञ पूर्णाहुति के पूर्व संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. केशव कुमार ने कहा कि गायत्री के चौबीस अक्षर अध्यात्म तत्व ज्ञान से भरे हैं. गायत्री वेदमाता, देवमाता, विश्वमाता हैं. उनकी उपासना से मनुष्य अपना लोक, प्रलोक दोनों को समुन्नत व सुसंस्कृत बना सकता है. महायज्ञ में संगीत कार्य डॉ गणेश व उमेंद्र महतो ने किया. प्रवचनकर्ता के रूप में केके प्रजापति, रामनरेश, धनेश्वर महतो आदि मौजूद थे. मौके पर गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी नारदमुनी चौबे, रामचंद्र झा, राजकुमार स्वर्णकार, भैया कृष्ण सिंह, शिवरतन प्रसाद, गीता सिंह, वीणा सिंह, सोनी देवी, विजय आदि योगदान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola