बीडीओ ने किया पेयजल संकट का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
बीडीओ ने किया पेयजल संकट का निरीक्षण

बीडीओ ने किया पेयजल संकट का निरीक्षण

विज्ञापन

पतरातू. प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने गुरुवार को जवाहर नवोदय विद्यालय, पतरातू पहुंचकर विद्यालय में उत्पन्न पेयजल समस्या का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय के प्राचार्य रवि शंकर प्रसाद से वार्ता कर पानी की समस्या की जानकारी ली. विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि पूर्व से विद्यालय को मिलने वाले जल कनेक्शन से न्यू मार्केट क्षेत्र के कई लोगों द्वारा अवैध रूप से कनेक्शन ले लिया गया है. इसके कारण विद्यालय में पेयजल संकट उत्पन्न हो गया है. बीडीओ ने समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति के प्रशासक एसके पांडा से भी पेयजल व्यवस्था के समाधान को लेकर चर्चा की. मौके पर समाजसेवी सह कांग्रेस नेता जय प्रकाश सिंह, शिक्षक जितेंद्र पांडेय, इंद्रजीत कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola