हार-जीत को लेकर लग रही है अटकलें

हार-जीत को लेकर लग रही है अटकलें मतगणना 19 दिसंबर को गिद्दी(हजारीबाग). डाड़ी प्रखंड में चुनाव खत्म होने के बाद उम्मीदवारों के हार-जीत की अटकलें लगायी जा रही है. कोई भी उम्मीदवार हार स्वीकार नहीं कर रहा है. कमोवेश सभी उम्मीदवार विभिन्न मतदान केंद्रों में मतों की जानकारी अपने समर्थकों से हासिल करने में जुटे […]
हार-जीत को लेकर लग रही है अटकलें मतगणना 19 दिसंबर को गिद्दी(हजारीबाग). डाड़ी प्रखंड में चुनाव खत्म होने के बाद उम्मीदवारों के हार-जीत की अटकलें लगायी जा रही है. कोई भी उम्मीदवार हार स्वीकार नहीं कर रहा है. कमोवेश सभी उम्मीदवार विभिन्न मतदान केंद्रों में मतों की जानकारी अपने समर्थकों से हासिल करने में जुटे हुए हैं. हजारीबाग एसडीओ ने बताया कि डाड़ी सहित हजारीबाग जिले के सभी प्रखंडों का मतगणना 19 दिसंबर को है. डाड़ी प्रखंड में इस बार 76.06 प्रतिशत रिकॉर्ड मतदान हुआ है. नक्सल प्रभावित व ग्रामीण क्षेत्रों के कई मतदान केंद्रों में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुए है. ग्रामीण मतदाताओं ने चुनाव में काफी उत्साह दिखाया है. इसी का प्रतिफल है कि इस बार उम्मीद से अधिक मतदान हुआ है. डाड़ी प्रखंड में जिला परिषद सदस्य व मुखिया पद के उम्मीदवारों के हार-जीत की अटकल हर चौक -चौराहे पर शुरू हो गयी है. उम्मीदवारों के प्रति समर्थकों में उत्साह दिख रहा है, लेकिन अधिकांश उम्मीदवार अपनी हार-जीत को लेकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. उम्मीदवार यह कहते फिर रहे हैं कि 19 दिसंबर को मतपेटी खुलने के बाद हार-जीत का फैसला हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










