36 घंटे जंगल की गुफाओं में रहे रोशन

36 घंटे जंगल की गुफाओं में रहे रोशन 3बीएचयू-20-छूटने के बाद परिजनों के हाथ से मिठाई खाते रोशन.लातेहार में हुई पैसे की डील.रकम देकर छुड़ावा रोशन को उरीमारी. रविवार रात आठ बजे उरीमारी ओपी क्षेत्र के पसरिया घाटी से अगवा किये गये कांटा बाबू रोशन महतो सोमवार देर रात को मुक्त कर दिये गये. वह […]
36 घंटे जंगल की गुफाओं में रहे रोशन 3बीएचयू-20-छूटने के बाद परिजनों के हाथ से मिठाई खाते रोशन.लातेहार में हुई पैसे की डील.रकम देकर छुड़ावा रोशन को उरीमारी. रविवार रात आठ बजे उरीमारी ओपी क्षेत्र के पसरिया घाटी से अगवा किये गये कांटा बाबू रोशन महतो सोमवार देर रात को मुक्त कर दिये गये. वह रात तीन बजे के लगभग अपने गांव हरली (बड़कागांव) पहुंचे. बताया जा रहा कि अपहरणकर्ताओं ने रोशन को छोड़ने के एवज में मोटी रकम वसूली है. हजारीबाग पुलिस का कहना है कि पुलिस की लगातार दबिश के कारण अपराधी रोशन को छोड़ने को विवश हो गये. अपहरणकर्ताओं में कांटा बाबू को छोड़ने के एवज में 20 लाख रुपये फिरौती की मांग की थी. जानकारी मिली है कि परिजनों ने एक मोटी रकम लातेहार जिले के टोरी के पास अपहरणकर्ताओं को सौंपा, तब जाकर रोशन रिहा हो सके.लगातार बदल रहे थे लोकेशन : रोशन का अपहरण करने के बाद अपराधी दो ग्रुप में बंट गये थे. छह की संख्या में मौजूद अपहरणकर्ताओं में से तीन रोशन को लेकर गोंदलपुरा राउतपारा के पास घने जंगल स्थित गुफा में छिपे थे. यह लोकेशन घटना स्थल से 20 किमी के दायरे में आता है. तीन अपहरणकर्ताओं की दूसरी टीम फिरौती वसूली के लिए अन्यत्र चले गये थे. ये लोग अपना लोकेशन लगातार बदलते रहे. रोशन के परिजनों से उसके ही मोबाइल से फिरौती की मांग की जा रही थी. परिजनों को फोन करने के तुरंत बाद यह ग्रुप अपना ठिकाना बदल लेता था. इससे पुलिस अपराधियों को लोकेट नहीं कर सकी.लातेहार में हुई पैसे की डील : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, फिरौती के लिए लगातार दबाव बनाये जाने के बाद रोशन के पांच परिजन ट्रेन पकड़ कर लातेहार पहुंचे. यहां पर अपहरणकर्ताओं ने फोन पर टोरी पहुंचने को कहा. परिजन टोरी पहुंचे, फिर उन्हें सुनसान स्थल पर बुलाया गया. यहां मोटी रकम में डील फाइनल हुई. तक जाकर बंधक बनाये गये रोशन को छोड़ने के लिए दूसरे ग्रुप को निर्देश मिला. यह भी जानकारी मिल रही है कि पैसे की डील के लिए परिजन दिनभर क्षेत्र से गायब रहे.लोकल कनेक्शन से फाइनल हुआ डील : पुलिस को इस मामले में लोकल कनेक्शन का शक है. जिस सुनियोजित तरीके से अपहरण कांड को अंजाम दिया गया है, वह लोकल कनेक्शन से ही संभव है. कई तथ्य इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं. रोशन के उरीमारी से निकलने का समय व गाड़ी की जानकारी अपहरणकर्ताओं को थी. यही कारण है कि नियत समय पर चालू सड़क पर पेड़ गिरा कर घटना को आसानी से अंजाम दिया गया. साथ ही 30 घंटे के अंदर डील फाइनल होना भी इस बात को पुख्ता करता है कि डील में लोकल कनेक्शन है. जेजेएमपी की भूमिका : इस अपहरण कांड में जेजेएमपी नामक संगठन की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता. अपहरणकर्ताओं की हरकत, उनके स्टाइल, मौजूद हथियार समेत अन्य तौर-तरीके को देखते हुए ऐसा कयास लगाया जा रहा है. अपहरण के समय ही अपहरणकर्ताओं ने कहा था कि कांटा घर से हमलोगों का लेवी क्यों बंद किया गया. हालांकि पुलिस इस अपहरण कांड को स्थानीय अपराधियों की करतूत बता रही है.सत्तू खाकर बोरे पर सोया रोशन : अपहरणकर्ता रोशन को घने जंगलों में पूरी तैयारी के साथ लेकर गये थे. उनके पास पांच दिनों का रेडिमेड खाना था. ठंड से बचने व सोने के लिए बोरे की व्यवस्था थी. जंगल में पत्थर के बने गुफा में महुआ पेड़ के नीचे रोशन को रखा गया था. रोशन ने बोरा ओढ़ कर रात गुजारी. भूख लगने पर रोशन को सत्तू पीने को दिया गया था. रोशन की निगरानी कर रहे तीन अपहरणकर्ताओं में से दो के पास बंदूक थी. इसमें एक भंराठी व दूसरे के पास देसी 315 पिस्तौल था. दो अपहरणकर्ता पहरा देता था. जबकि एक जंगल की आहट को भांपने में लगा था. रोशन को अपहरण करने के बाद 20 किमी तक पैदल चलाया गया. अपहरणकर्ताओं की उम्र 19-24 वर्ष के बीच थी.निशाने पर रहा है कांटा घर : उरीमारी व बिरसा का संयुक्त कांटा घर पूर्व से ही अपराधियों व उग्रवादियों के निशाने पर रहा है. कई बार इस पर पोस्टर भी चिपकाया जा चुका है. कांटा घर के पास ही मोटू मांझी की हत्या कर दी गयी थी. इसी वर्ष ट्रांसपोर्ट कंपनी के मुंशी पर भी कांटा घर में जानलेवा हमला किया गया था. अब कांटा घर के संदर्भ में रोशन के रूप में यह तीसरी घटना सामने आयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










