लीड) सेवानिवृत्त रेलकर्मी से एक लाख की छिनतई

लीड) सेवानिवृत्त रेलकर्मी से एक लाख की छिनतई मुख्य बातेंरेलकर्मी ृअपनी पत्नी के साथ पैसे निकालने के लिए सुभाष चौक के निकट स्थित बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा गये थे पुलिसकर्मियों ने भी किया पीछा, लेकिन पकड़ में नहीं आये बदमाश चार दिन पूर्व स्टेट बैंक के समक्ष एक युवक के पॉकेट से बदमाशों […]
लीड) सेवानिवृत्त रेलकर्मी से एक लाख की छिनतई मुख्य बातेंरेलकर्मी ृअपनी पत्नी के साथ पैसे निकालने के लिए सुभाष चौक के निकट स्थित बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा गये थे पुलिसकर्मियों ने भी किया पीछा, लेकिन पकड़ में नहीं आये बदमाश चार दिन पूर्व स्टेट बैंक के समक्ष एक युवक के पॉकेट से बदमाशों ने 30 हजार रुपये की छिनतई कर ली थीरामगढ़. शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके से सेवानिवृत्त रेलकर्मी से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने सोमवार को एक लाख की छिनतई कर ली. मिली जानकारी के अनुसार, बरकाकाना से सेवानिवृत्त रेलकर्मी केएमपी गरीब अपनी पत्नी मधुबाला देवी के साथ पैसे निकालने के लिए सुभाष चौक के निकट स्थित बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा गये थे. शाखा से उन्होंने एक लाख रुपये की निकासी की. श्री गरीब बैग में राशि रख कर पत्नी के साथ बैंक ऑफ इंडिया के सामने स्थित सड़क पार कर रहे थे. इसी दाैरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक तेजी से आये आैर श्री गरीब के हाथ से बैग छीन कर गांधी चौक की ओर भाग गये. श्री गरीब ने शोर मचाया आैर बदमाशों का पीछा किया. पुलिसकर्मियों ने भी मोटरसाइकिल से बदमाशों का पीछा किया. लेकिन वे बदमाशों की मोटरसाइकिल नहीं पकड़ सके. पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना रामगढ़ थाना प्रभारी को दी. पुलिस तत्काल गांधी चौक पर पहुंची, तब तक युवक फरार हो चुके थे. पीछा करनेवाले पुलिसकर्मी युवकों का पीछा करते हुए नयीसराय तक पहुंचे. इस घटना को लेकर पुलिस जांच अभियान चला रही है. गाैरतलब हो कि चार दिन पूर्व ही स्टेट बैंक के समक्ष एक युवक के पॉकेट से बदमाशों ने 30 हजार रुपये की छिनतई कर ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










