निबंध व चत्रिांकन प्रतियोगिता हुई

निबंध व चित्रांकन प्रतियोगिता हुई रामगढ़. राजकीय उत्क्रमित उवि कैथा के प्रांगण में सोमवार को लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गयी. मौके पर विद्यालय में निबंध व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों को वर्गवार चार समूहों में बांटा गया. सफल प्रतिभागियों को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सतविंदर […]
निबंध व चित्रांकन प्रतियोगिता हुई रामगढ़. राजकीय उत्क्रमित उवि कैथा के प्रांगण में सोमवार को लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनायी गयी. मौके पर विद्यालय में निबंध व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों को वर्गवार चार समूहों में बांटा गया. सफल प्रतिभागियों को विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सतविंदर कौर द्वारा प्रमाण-पत्र दिया गया. सफल प्रतिभागियों में चित्रकला में गौतम करमाली प्रथम, रौशन दास द्वितीय, सुदर्शन कुमार महतो तृतीय रहीं. वहीं निबंध प्रतियोगिता में कोमल कुमारी प्रथम, सोनी कुमारी द्वितीय, सौरभ कुमार तृतीय स्थान पर रहें. कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक शिक्षक राजकुमार साहू व डॉ सुनील कुमार कश्यप ने मुख्य भूमिका निभायी. मौके पर चिंताहरण महतो, धर्मेंद्र महतो, बलराम दास, संजय कुमार महतो व वीणा देवी आदि ने सहयोग प्रदान किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










