पारा शक्षिक को बरखास्त कराने का नर्णिय

पारा शिक्षक को बरखास्त कराने का निर्णयछात्रा के साथ प्रेमालाप करते पकड़ाया था, हुई थी धुनाईपंचायत में 50 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया26 गिद्दी 4-उपस्थित ग्रामीणगिद्दी (हजारीबाग). कनकी गांव के एक पारा शिक्षक को छात्रा के साथ नदी किनारे प्रेमालाप करते कुछ लोगों ने पकड़ा. उसकी जम कर धुनाई कर दी. मामला रविवार […]
पारा शिक्षक को बरखास्त कराने का निर्णयछात्रा के साथ प्रेमालाप करते पकड़ाया था, हुई थी धुनाईपंचायत में 50 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया26 गिद्दी 4-उपस्थित ग्रामीणगिद्दी (हजारीबाग). कनकी गांव के एक पारा शिक्षक को छात्रा के साथ नदी किनारे प्रेमालाप करते कुछ लोगों ने पकड़ा. उसकी जम कर धुनाई कर दी. मामला रविवार दोपहर का है. इसे लेकर सोमवार को गांव में पंचायत हुई. अध्यक्षता बालेश्वर साव ने की. पंचायत में चंद्रशेखर यादव, दौलत महतो, तिलक साव, खेमलाल यादव, द्वारिका सिंह, टुकेश्वर प्रसाद साहू, सुरेंद्र महतो, प्रमोद महतो, सुजीत महतो, तूफानी राम, सहदेव साव, गुलशन साव, मेहीलाल महतो, शिवनारायण साव आदि ने अपनी बातें रखी. सभी ने एक स्वर में पारा शिक्षक की करतूत की आलोचना की. कहा कि इस तरह की हरकत समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता. कुछ लोगों ने कहा कि पारा शिक्षक की यह पहली घटना नहीं है. पंचायत में सर्वसम्मति से पारा शिक्षक को कनकी विद्यालय से बरखास्त कराने का निर्णय लिया गया. साथ ही उस पर 50 हजार रुपये का आर्थिक दंड लगाया गया. यह पैसा छात्रा के परिजन को दिया जायेगा. पंचायत में मुंशी यादव, धनराज यादव, जयलाल महतो, तुलेश्वर साव, मुनेश्वर राम, मुरली राम, सरयू राम, रामकृष्ण दास सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










